रुद्रप्रयाग, चमोल, चमोली और टिहरी जनपदों के कुछ क्षेत्रों में बादल फटने की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों से फोन पर वार्ता की। उन्होंने निर्देश दिए कि राहत और बचाव कार्यों को तुरंत गति दी जाए और प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने में किसी प्रकार की देरी न हो।रुद्रप्रयाग, चमोली और टिहरी जनपदों के कुछ क्षेत्रों में बादल फटने की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों से फोन पर वार्ता की। उन्होंने निर्देश दिए कि राहत और बचाव कार्यों को तुरंत गति दी जाए और प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने में किसी प्रकार की देरी न हो।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावित परिवारों और उनके पशुधन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी आपातकालीन सेवाएँ तुरंत सक्रिय की जाएं और राहत दलों को पूरी क्षमता से कार्य में लगाया जाए।
आपदा प्रबंधन की उच्चस्तरीय बैठक
शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित आपदा प्रबंधन की उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों में सभी मूलभूत सुविधाएं—सड़क, विद्युत और पेयजल आपूर्ति—यदि बाधित हो जाएं तो उन्हें तुरंत बहाल किया जाए।
मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से रुद्रप्रयाग, चमोली और टिहरी के जिलाधिकारियों से घटनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और राहत कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए।
मानसून सीजन में अलर्ट मोड
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि पूरा मानसून सीजन शासन और प्रशासन अलर्ट मोड पर रहे। जिलाधिकारियों से कहा गया कि आपदा राहत कार्यों के लिए आवश्यक सभी संसाधन तत्काल उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रभावित परिवारों को निर्धारित मानकों के अनुसार मुआवजा शीघ्र उपलब्ध कराया जाए और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
बैठक में उपस्थित अधिकारी
इस बैठक में प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, प्रमुख सचिव शैलेश बगोली, अपर पुलिस महानिदेशक ए. पी. अंशुमान, आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन, गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय और विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार आपदा प्रबंधन को और मजबूत बनाने तथा आपदा के समय प्रत्येक नागरिक तक त्वरित सहायता पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।